Job Alert : सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी ,6000 से अधिक पदों पर निकली बम्पर भर्ती

Job Alert : सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। IBPS ने क्लर्क के 4045 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 जुलाई थी लेकिन बाद में फॉर्म भरने की डेट बढ़ाकर 28 जुलाई कर दी गई है। सिलेक्शन होने पर 19 हजार से 47 हजार रुपए महीना सैलरी मिलेगी।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सब इंस्पेक्टर के 1800 से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 अगस्त है। सिलेक्शन होने पर 35 हजार से 1 लाख 12 हजार रुपए सैलरी हर महीने मिलेगी।

Read More Recruitment 2023 : विभिन्न पदों पर निकली बम्पर भर्ती, जाने कब तक कर सकेंगे आवेदन

एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) ने टीचर और हॉस्टल वार्डन के 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सिलेक्शन होने पर 29, 200 रुपए से 1,42,400 रुपए महीना सैलरी मिलेगी। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 18 अगस्त 2023 है।

राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक (एग्रीकल्चर सुपरवाइजर) के 430 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 13 अगस्त है।

UPSSSC ने नेत्र परीक्षण अधिकारी के 157 पदों पर भर्ती निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 25,500 रुपए से 81,100 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।

Read MOre : Job Alert : सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी ,6000 से अधिक पदों पर निकली बम्पर भर्ती

आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।

आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।

Related Articles

Back to top button
BSNL लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, मात्र 7 रु में रोजाना 3GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग