Vicky- Katrina दिखे एक दुसरे का हाथ थामे : कटरीना का बर्थडे मनाने गए थे मालदीव, देखें तस्वीरें

Vicky- Katrina : कटरीना कैफ कुछ दिन पहले विक्की कौशल के साथ अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट करने मालदीव्स गई थीं। अब दोनों अपने वैकेशन के बाद मुंबई वापस लौट आए हैं। दोनों को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है।

विक्की, कटरीना का हाथ पकड़कर एयरपोर्ट से बाहर निकले। इस दौरान एक्ट्रेस यलो शर्ट ब्लू जीन्स में काफी गॉर्जियस लग रही हैं। वहीं दूसरी ओर विक्की ब्लू चेक शर्ट और ग्रे ट्रॉउजर में काफी हैंडसम दिखे। दोनों साथ में काफी क्यूट लग रहे हैं।

फैंस ने लुटाया प्यार
वीडियो सामने आते ही फैन कटरीना-विक्की की जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सुपर डूपर जोड़ी’। दूसरे ने लिखा, ‘स्वर्ग में बनी जोड़ी’। तीसरे ने लिखा, ‘ये दोनों बहुत कूल हैं, बेस्ट कपल’।

Read more:McDonald’s ने लॉन्च किया मिक्सोलॉजी, मैकडिलीवरी ऐप के ज़रिए ऑर्डर

विक्की ने शेयर की जन्मदिन की तस्वीरें
विक्की कौशल ने हाल ही में कटरीना के बर्थडे की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज में विक्की- कटरीना समंदर किनारे एक साथ पोज दे रहे हैं। दोनों एक दूसरे की आंखों में देखकर हंस रहे हैं।

इस दौरान कटरीना जहां यलो ड्रेस में नजर आईं। वहीं विक्की लाइट ब्लू शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं। विक्की ने इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हर दिन आपके जादू में खोया हूं। हैप्पी बर्थडे मॉय लव।’

Read More:इस कांड की वजह से Salman Khan ने छोड़ा ‘बिग बॉस’,वजह आई सामने

कटरीना और विक्की के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

कटरीना कैफ जल्द ही एक्शन-थ्रिलर फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म दिवाली 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा, उनके पास विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की फिल्म मेरी क्रिसमस भी है। फैंस उन्हें आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी देखेंगे।

तो वहीं विक्की कौशल के पास इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं। हाल ही में एक्टर ने एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म मेरे मेहबूब मेरे सनम की शूटिंग पूरी की, जिसमें तृप्ति डिमरी भी हैं। इसके अलावा वह द ग्रेट इंडियन फैमिली, ‘सैम बहादुर’ में नजर आएंगे। सैम बहादुर में उनके साथ सान्या मल्होत्रा ​​और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिका में हैं।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम