CG NEWS : गौ-हत्या का भंडाफोड़, हड्डियों व मांस का मिला ढेर, दो गिरफ्तार

कोरबा। CG NEWS : कोरबा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गौ-हत्या की आशंका में पुलिस ने रेड मारी है। जहां बड़ी संख्या में गौ-हत्या की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। मौके पर हड्डियों के ढेर व फ्रीज में कटे हुये मांस मिले हैं। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि पुलिस को गौ-हत्या व मांस बिक्री की जानकारी लग रही थी। जिस पर मोती सागरपारा व इमली डुग्गू में दबिश दी थी। जहां पुलिस को बड़ी मात्रा में जानवरों के खालों व हड्डियों का भंडारण मिला। वहीं डीप फ्रीजर में कटे हुए मांस रखे मिले।

Read More : CG NEWS : सवा लाख के 114 नग सागौन चिरान जप्त, बीजापुर वनमंडल का मामला

मामले की जानकारी शहर में फैलते ही हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हो गए और गौ मांस के भंडारण व बिक्री की आशंका पर उन्होंने कोतवाली थाना घेराव मांस का भंडारण व बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की है।

CG NEWS : अब इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हमलावर होते दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से लिखा है। कोरबा में सैकड़ों गौ माता को काटकर, गौ मांस एवं हड्डियों के भंडारण को देख बहुत बड़े पैमाने में गौ हत्या की जानकारी मिली है। किसके संरक्षण में इतना बड़ा सिंडिकेट चल रहा था। इतनी बड़ी मात्रा में गौ मांस कहां भेजा जा रहा था? धर्मांतरण और गौ तस्करी का अड्डा बन गया है छत्तीसगढ़!

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम