Jashpur Breaking : कैलाश गुफा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खाई में गिरी, 4 की हालत गंभीर, दर्जनों घायल

जशपुरJashpur Breaking : जशपुर जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कैलाश गुफा दर्शन करने गये श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन लौटते समय सोनगेरसा के पास खाई में जा गिरी है। पिकअप वाहन में 25-30 लोग सवार थे। घटना में 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं दर्जनों लोग घायल हो गये हैं।

घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताये जा रहे हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए बगीचा अस्पताल ले जाया गया था। जहां से 4 गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। घटना के दौरान पिकअप को मालिक चला रहा था। जो घटना के बाद मौके से फरार हो गया है।

Read More : BREAKING NEWS : बीजेपी विधायक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, रिश्वत के भी लगे हैं आरोप  Jashpur Breaking  

Jashpur Breaking : बताया जा रहा है श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन मोड़ में अनियंत्रित हो गई। और खाई में जा गिरी। जिसके चलते यह हादसा हो गया। हादसे की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संज्ञान लिया है। साथ ही सभी घायलों को हरसंभव सहायता देने प्रशासन को निर्देश भी दिये हैं।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम