PM Modi : प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक,PM मोदी के कार के सामने कुदी महिला

PM Modi : PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। पीएम मोदी झारखंड दौरे पर है.प्रधानमंत्री का काफिला सड़क से गुजर रहा था तभी अचानक एक महिला गाड़ी के सामने कूद पड़ी। चालक द्वारा ब्रेक लगाया जिससे हादसा तल गया। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिरासत में लेकर महिला से पूछताछ की जा रही है।

घटना उस वक्त हुई जब पीएम मोदी सुबह रांची में बने बिरसा मेमोरियल जा रहे थे। मामला कोतवाली थाना और लालपुर थाना क्षेत्र के बीच का है। एसएसपी आवास से आगे रेडियम रोड पर पीएम मोदी की कार के आगे अचानक एक महिला दौड़ती हुई आ गई।

Read more:जानें PM MODI ने क्यों की अपनी रोड शो कैंसिल, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप…

बताया जा रहा है महिला को कुछ घरेलू समस्या है और वह पीएम मोदी को अपनी बात बताना चाहती थी। वह सड़क किनारे खड़ी होकर पीएम के आने का इंतजार कर रही थी और उनकी गाड़ी देखते ही सामने कूद गई। आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। इसके बाद पीएम का काफिला आगे बढ़ा।

Read More:PM MODI ने Congress पर दागा सवाल : गोबर में जो भ्रष्टाचार करे, उसकी मानसिकता क्या होगी?

पीएम के काफिले में इस तरह सुरक्षा चूक से हड़कंप मच गया है। उच्च स्तरीय जांच बिठा दी गई है। कुछ पुलिस अधिकारियों पर इसकी गाज गिर सकती है। गौरतलब है कि पीएम मोदी जनजातीय गौरव दिवस पर पीएम मोदी कई उपहार लेकर झारखंड आए। रांची में मंगलवार रात उनका रोड शो भी हुआ।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम