PM Modi का सुप्रीम कमिटमेंट, जहां उतरा चंद्रयान 3 वह ‘शिव शक्ति’ व चंद्रयान 2 के पद चिन्हों का तिरंगा प्वाइंट

बैंगलुरू. PM Modi : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्रीस से स्वदेश लौटते ही बैंगलुरू पहुंचे हैं। जहां उन्होंने रोड़ शो किया और चंद्रयान-3 की सफलता के लिए जय अनंसाधान का नारा दिया। पीएम मोदी ने सुबह-सुबह बैंगलुरू पहुंचकर वैज्ञानिकों से मुलाकात किया। वैज्ञानिकों को सफलता के लिए बधाई देते भावुक हो गये। उन्होंने कहा-आप लोगों से मुलाकात करने के लिए मैं बेचैन था। आप लोगों को सैल्यूट करने के लिए मैं बेताब था। भारत ने वो कर दिखाया है। जो अब तक दुनिया के अन्य देशों ने नहीं कर पाया है। 23 अगस्त की घटना आज भी आंखों के सामने आ जाता है। और ये सब मेरे देश के वैज्ञानिकों ने आसान बनाया है। आप लोगों की जितना भी सराहना करूं वह कम ही है।

Read More : BIG BREAKING : PM Modi बेंगलुरु में कर रहे रोड शो, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद बोले-जय अनुसंधान

PM Modi : आज पूरी दुनिया भारत की टेक्नॉलॉजी का लोहा मान चुकी है। अब इसमें कोई दो राय नहीं है। चंद्रयान-3 भारत की ही नहीं पूरी मानवता की सफलता है। हमारा मिशन जिस क्षेत्र पर एक्सप्लोर करेगा। वह दुनिया के कई चुनौतियों में मददगार साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-3 को दक्षिण पोल के जिस जगह पर लैंड कराया गया है। उसे चंद्रमा का शिवशक्ति पाइंट बताया है। इसे उन्होंने अपना सुप्रीम कमिटमेंट बताया है।

Read More : PM Kisan Yojana : किसानो के लिए आई अच्छी खबर, करोड़ो किसानों के खाते में आने जा रहे 2000, बस करना होगा ये काम

चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपना पद चिन्ह छोड़े हैं। वह तिरंगा पाइंट कहलाएगा। ये पाइंट भारत को सीख देता रहा है। इससे हम सीख लेते रहेंगे। कोई भी असफलता सफलता के द्वार खोलेते हैं।

Read More : BIG BREAKING : PM MODI ने लाल किले के प्राचीर से फहराया तिरंगा झंडा

PM Modi : ये सफलता और भी बड़ी हो जाती है। जब हम देखते हैं कि भारत के पास पर्याप्त संसाधन नहीं होती थी। हम थर्ड रो में खड़े होते थे। आज हम दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। आज भारत की गिनती पहली पंक्ति में हो रही है। यानी थर्ड रो से पहली रो में आ गये हैं। इसमें इसरो जैसे संस्थानों की भूमिका प्रमुख रही है। आप ने भारत को चांद तक पहुंचा दिया है।

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम