Honeymoon मनाने पंहुचा कपल, होटल से गायब हुई नई नवेली दुल्हन, जानें क्या है दुल्हन गायब होने के रहस्य

Honeymoon मनाने पहुंची नई नवेली दुल्हन के रहस्यमय तरीके से गायब होने की खबर सामने आ रही है। शादी के सात दिन बाद ये कपल राजस्थान के जयपुर हनीमून मनाने पहुंचे थे। जहां से दुल्हन गायब हो गई है। अब यह मामला पुलिस के पास पहुंच गई है।
Read More : Shocking : झोपड़ी में रहने वाले के खाते में मिले 75 करोड़, रातों-रात रोड़पति से बना करोड़पति
दरसल, मध्य प्रदेश से नई नवेली दुल्हन पति के साथ हनीमून मनाने गुलाबी नगरी जयपुर पहुंची थी। जहां कपल घुमने-फिरने के बाद होटल पहुंचे। दुल्हन को होटल में छोड़ दुल्हा आगे जाने के लिए गाड़ी बुक करने बाहर निकल गया। वापस लौटने पर देखा दुल्हन गायब मिली। काफी पूछताछ के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया। सीसीटीवी में दुल्हन बैग के साथ बाहर निकलते दिख रही है।
मामले की जानकारी झोटवाड़ा पुलिस थाने में दर्ज कराई है। भोपाल निवासी 24 वर्षीय युवक व 22 वर्षीय युवती का 29 जुलाई को शादी हुई। शादी क बाद 5 अगस्त को हनीमून के लिए दोनों जयपुर पहुंचे। जहां चौमू पुलिया के पास एक होटल में रूम बुक किये।
Read More Helth : आखिर क्यों बढ़ने लगता है शादी के बाद लड़कियों का वजन, वजह जान चौंक जायेंगे आप,Honeymoon
करीब 3 बजे घूमने फिरने के बाद होटल लौट आए। थके पति-पत्नी कुछ देर आराम करने के बाद सीकर के रिंगस स्थित बाबा खाटूश्याम मंदिर दर्शन करने जाने वाले थे। इसके लिए पति कमरे में पत्नी को छोड़कर होटल के पास कार बुक करने चला गया। कार बुक कर वापस लौटने पर दुल्हन नहीं मिली।