BJP सांसद गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, सभी मुसलमान पाकिस्तान चले गए होते तो ये दुर्दशा नहीं होती!

BJP के सांसद गिरीराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने जारी में बयान में मुसलमान की साख पर ही हमला बोल दिया है। अब इस बयान के आने के बाद राजनीतिक गरमाता जा रहा है। गिरीराज सिंह ने कहा है हमारे पूर्वजों ने गलती की जिसका खामियाजा हम सब भुगत रहे हैं। अगर सारे मुसलमान उसी समय पाकिस्तान चले गए होते तो भारत की ऐसी दुर्दशा नहीं होती।

Read More : BJP leader पर अनाचार का मामला दर्ज, गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज महिला पहुंची SP ऑफिस, बोली- बच्चों को मारने की दी जा रही धमकी, आरोपी को किया जाए गिरफ्तार

वहीं बिहार के बेगूसराय, औरंगाबाद और छपरा में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव को लेकर गिरिराज सिंह ने गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि 75 साल पहले बड़ी गलती हो गई जब देश का बंटवारा हो रहा था। अगर उसी समय सारे मुसलमान पाकिस्तान चले गए होते तो आज हमारे भारत की ऐसी दुर्दशा नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि एक ओर हमें जातियों में बांटा जाता है और दूसरी ओर वे लोग जब किसी को काटते हैं तो धर्म पूछ कर गला काट देते हैं।

 

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम