BIG BREAKING : मस्जिद के पास धमाका, 6 की मौत, 26 अन्य गंभीर, मचा हड़कंप
BIG BREAKING : आशूरा के पवित्र मौके से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को दमिश्क में एक शिया इबादत स्थल के पास एक टैक्सी में रखे गए विस्फोटकों में विस्फोट किया गया जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सरकारी मीडिया में गृह मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी गई।
Read More : BIG BREAKING : AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज
सरकार द्वारा संचालित एजेंसी ने कहा कि सीरियाई स्वास्थ्य मंत्री हसन अल-गबाश ने भी बताया कि निकटवर्ती सईदा जैनब में विस्फोट में घायल हुए 26 लोगों का कई अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 20 अन्य लोगों का मौके पर ही उपचार किया गया या उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
Read More : BIG BREAKING : हेलीकॉप्टर में आग लगने से छह की मौत, सात अन्य घायल
BIG BREAKING : ब्रिटेन स्थित विपक्षी युद्ध निगरानीकर्ता ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि मरने वालों में एक महिला भी शामिल है और उसके तीन बच्चे घायल हो गए हैं। ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि विस्फोट सीरियाई राष्ट्रपति बशर असद के प्रमुख सहयोगी ईरानी मिलिशिया के ठिकानों के करीब हुआ।