Ms Dhoni को लेकर आ रही बुरी खबर, बाल-बाल बचे माही, इस क्रिकेटर ने बढ़ाई बढ़ी मुसीबत

Ms Dhoni : भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा कर दिया था, जिसकी वजह से कैप्टन कूल एमएस धोनी काफी बड़ी परेशानी में आ गए थे। भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है, जो कि त्रिनिदाद में स्थित है। इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए वेस्टइंडीज टीम को 289 रनों की जरूरत है। वेस्टइंडीज टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। इस समय वेस्टइंडीज की ओर से टैगेनरेन चंद्रपॉल 24 और जर्माइन ब्लैकवुड 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। आइए जानते हैं रोहित ने ऐसा क्या कर दिया था, जिसने धोनी की टेंशन बढ़ा दी थी।

Read More : New Record : Joe Root ने रच दिया इतिहास, मास्टर ब्लास्टर Sachin Tendulkar के इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में हुए शामिल

Rohit Sharma, Ind vs Wi 2nd Test Match : भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में ताबड़तोड़ अंदाज में 44 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए थे। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में एमएस धोनी के बिल्कुल करीब पहुंच गए हैं।

Read More : BCCI ने इस खिलाड़ी को किया टीम इंडिया से बाहर, अब दूसरे देश के लिए कर रहा घातक गेंदबाजी, एक ही मैच में 3 विकेट झटक सबको बनाया दीवाना

एमएस धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 78 और रोहित के नाम अब 77 छक्के जड़ दिए हैं। इस दौरान अगर रोहित आउट ना हुए होते तो वह Ms Dhoni को पीछे छोड़ सकते थे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में Ms Dhoni 78 छक्कों के साथ 14वें स्थान पर हैं। वहीं रोहित शर्मा अब 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित तीसरे स्थान पर हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची –

1. बेन स्टोक्स – 123 छक्के
2. ब्रैंडन मैक्कुलम – 107 छक्के
3. एडम गिलक्रिस्ट – 100 छक्के
4. क्रिस गेल – 98 छक्के
5. जैक कैलिस – 97 छक्के

भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची –

वीरेंद्र सहवाग- 91 छक्के
महेंद्र सिंह धोनी- 78 छक्के
रोहित शर्मा- 77 छक्के
सचिन तेदुलकर- 69 छक्के
कपिल देव- 61 छक्के

Related Articles

Back to top button
Airtel लाया अब तक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मचा रही धूम