Ajab Gajab : दुनिया का सबसे बड़ा परिवार, 38 पत्नियां, 94 बच्चे, 100 कमरों का घर, मुखिया की हैं 39 पत्नियां, भारत के सबसे बड़े परिवार से मिलिए

Ajab Gajab : अक्सर जब घर में ज्यादा खाना बन जाता है तो कहते हैं कि बारात को खिलाना है पर मिजोरम के इस परिवार में रोज ही एक बरात को खिलाने भर का खाना बनता है क्योंकि ये एक घर ही पूरे मोहल्ले के बराबर है। मिजोरम के रहने वाले इस चाना परिवार को दुनिया का सबसे बड़ा परिवार कहा जा रहा है। इस परिवार में 181 सदस्य हैं जो 100 कमरों के एक घर में एक साथ रहते हैं। इस परिवार के मुखिया हैं जिओना चाना जिनकी 39 पत्नियां, 94 बच्चे, 14 बहुयें, 33 पोते-पोतियां आैर एक नन्हा सा परपोता है। जिओना को अपने इस परिवार पर बड़ा गुरूर है।

Read More : Ajab Gajab : 10 साल बाद पति निकला चचेरा भाई, डीएनए टेस्ट से हुआ ये खुलासा…

Ajab Gajab : ये कहना बिल्कुल अतिश्योक्ति नहीं है कि इस घर में रोज एक बारात का खाना बनता है क्योंकि इस परिवार का एक दिन का खाना ही आम घरों के महीने भर के राशन के बराबर होता है। डेलीमेल की एक खबर के अनुसार उनके यहां एक दिन के खाने में ही करीब 40 किलो चावल, 40 मुर्गियां, 24 किलो दाल, 50 किलो सब्जियां इस्तेमाल हो जाती हैं।

Read More : ajab gajab : कब्र से निकला 25 करोड़, इनकम टैक्स का कब्रिस्तान पर छापा, खुदाई में मिला करोड़ों का…

Ajab Gajab : इतना ही यदि नाॅनवेज में कोर्इ आैर डिश जो मटन आदि से बनती हो तो एक टाइम के खाने 10 बड़े बकरे तो लग ही जाते हैं। इतने सदस्यों के खाने के लिए घर के डाइनिंग हॉल में 50 टेबल पड़े हैं। हालांकि परिवार आैर घर के आकार की तुलना में चाना हाउस का किचन काफी छोटा लगता है। परिवार में सबकी जिम्मेदारियां बंटी इुर्इ हैं, जैसे खाना पकाने का का काम जिओना की पत्नियां करती हैं तो बेटियां घर के दूसरे काम देखती हैं।

Read More : Ajab Gajab : अनोखी शादी, विवाह के दूसरे दिन दुल्हन ने मांगा तलाक, वजह जानकर चौंक जाएँगे

Ajab Gajab : इस घर में जिओना एक राजा की तरह रहते हैं। वे पेशे से बढ़र्इ का काम करते हैं। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर बनी बैठक में उन्होंने अपनी कई शानदार तस्वीरें भी लगाई हुर्इ हैं। वे खाने की मेज पर इस क्रम में बैठते हैं कि सबसे युवा पत्नियों से शुरू करते हुए बुजुर्ग पत्नियां उनसे दूर दूसरे हिस्सों में बैठ पाती हैं। जिओना की सबसे युवा बीवी 33 साल की हैं, जिनसे उनकी शादी 2000 में हुई थी। उनकी पत्नी उन्हें इलाके का सबसे हैंडसम आदमी मानती हैं। सभी पत्नियां घर में बनी 5 डॉर्मेट्री में सोती हैं। जिओना का अलग खासा विशाल बेडरूम है जिसमें वे किंग साइज डबल बेड पर आराम फरमाते हैं। ये फेसला वही करते हैं कि रात को कौन सी पत्नी उनके कमरे में रहेगी। खास बात तो ये है कि 39 शादियां करने के बाद भी जिआेना की ख्वाहिश है कि अगर भगवान ने चाहा तो वे 40वीं शादी भी कर लेंगे।

 

Related Articles

Back to top button
Abhishek Bachchan की आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ का पोस्टर हुआ रिलीज